भारत के 11 सबसे बेस्ट ई-रिक्शा 2024 | Top 11 Best E Rickshaw 2023 in India

e rickshaw, e rickshaw price, electric auto rickshaw, new e rickshaw 2023, electric rickshaw, best e rickshaw in india, bahubali e rickshaw, best electric rickshaw, top e rickshaw, best e rickshaw, second hand e rickshaw, e rickshaw business, bajaj e rickshaw, best e rickshaw in india 2023, mahindra e rickshaw, e rickshaw battery price, e rickshaw business plan, auto rickshaw, e riksha, battery rickshaw, best e-rickshaw, electric auto rickshaw in india


भारत में ई रिक्शा मध्यम वर्ग के लोगों के लिए या फिर कहें रिक्शा चालकों के लिए पेट्रोल या डीजल ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों की तुलना में अच्छी कमाई का साधन बन गया है। यहां हम भारत के 11 बेस्ट ई-रिक्शा (Best E Rickshaw in India) के बारे में बताने जा रहे हैं

1. Bajaj RE e-rickshaw

बजाज की तरफ से आने वाला बजाज इलेक्ट्रिक रिक्शा बाजार में उपलब्ध टॉप ई रिक्शा में शामिल है बजाज इलेक्ट्रिक रिक्शा को बनाने में लोहे की मजबूत बॉडी का इस्तेमाल किया गया है जो की काफी मजबूत और टिकाऊ है इसमें कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। जैसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड एसिस्ट, 24 घंटे रोडसाइड असिस्टेंट, ऑन बोर्ड चार्जर

Bajaj RE e-rickshaw

Bajaj RE electric auto rickshaw रिक्शा में 4.5kW की एडवांस मोटर के साथ 8.9kWh की LFP (Lithium ferrophosphate) उपयोग किया गया है। इसकी मोटर और बैटरी दोनों ही IP67 रेटेड है।

Bajaj electric auto rickshaw की टॉप स्पीड की बात करें तो यहां 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है इसमें दो मोड इको और पावर मोड दिए गए हैं।इकोमोड मैं 40 किमी प्रति घंटा की गति से रेंज को बेहतर बनाने में सहायता करता है वही पावर मोड में 45 किमी प्रति घंटा की तेज गति प्राप्त कर सकते हैं।

Bajaj electric auto rickshaw में 8.9kWh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसकी सहायता से यह बजाज इलेक्ट्रिक रिक्शा एक बार चार्ज करने पर 178 किलोमीटर की रेंज प्राप्त कर सकती है। इसकी 8.9kWh की बैटरी मात्र 3 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है और फूल चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।

बजाज आरई इलेक्ट्रिक ऑटो में चालक सहित कुल 5 लोग बैठ सकते हैं, जिसमें दो लोग सामने की सीट पर और दो लोग पीछे की सीट पर बैठ सकते हैं।

2. Mahindra Treo e-rickshaw

महिंद्रा ट्रियो महिंद्रा कंपनी की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक ऑटो है पारंपरिक तिपहिया वाहन की तरह महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा को मजबूत मेटल बॉडी के साथ आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसमें ड्राइवर के साथ तीन लोगों के लिए पर्याप्त जगह दी गई है।

Mahindra treo e rickshaw

महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा का परिचालन खर्च 50 पैसे प्रति किलोमीटर आता है और रिक्शा चालक फ्यूल कास्ट में सालाना 70000 रुपए की बचत कर सकता है। इस तरह महिंद्रा ट्रियो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चालक को फ्यूल कास्ट में बचत के साथ अच्छी कमाई करने का अवसर देती है।

महिंद्रा ट्रियो के दो वेरिएंट है महिंद्रा ट्रियो SFT और महिंद्रा ट्रियो HRT, दोनों में ही लगभग समान फीचर्स दिए गए हैं। महिंद्रा ट्रियो में एक 8 किलोवाट बिग पावर जेनरेट करने वाली बीएलडीसी मोटर और 7.37kWh की लिथियम और बैटरी दी गई है।

महिंद्रा ट्रियो की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा (Certified Range 141km ) है और यह एक बार चार्ज करने पर 130 किमी तक चल सकती है। 15 A ऑफ बोर्ड चार्जर से महिंद्रा ट्रियो को चार्ज करने में 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है।

इस बजाज ऑटो रिक्शा में इकोनामी और बूस्ट मोड के साथ ग्रे हैंडल्स लॉकेबल ग्लव्स बॉक्स टेलीमेटिक्स यूनिट जीपीएस हजार्ड इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

महिंद्रा ट्रियो की कीमत

महिंद्रा ट्रियो ई रिक्शा की कीमत ₹200000 रखी गई है। साथी इसमें 3 साल या 80 किलोमीटर की वारंटी भी मिल जाती है।

3. Piaggio Apé E-City e rickshaw (पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो)

पिआजियो देश में ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में जाना माना नाम है, पिआजियो एप ई-सिटी ई रिक्शा कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक रिक्शा है, जो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा मार्केट में अपना खास पहचान रखता है।

Piaggio Apé E-City e rickshaw

पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो ड्यूल टोन डिजाइन और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है, इसकी परफॉर्मेंस और बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है, पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो स्वैपेबल बैटरी के साथ आता है जो इलेक्ट्रिक रिक्शा मार्केट में इसे सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक रिक्शा बनता है।

पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो ई-रिक्शा में 5.44KW पिक पावर और 29NM टॉर्क जनरेट करने वाली एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 4.5kWh की लिथियम और बैटरी दी गई है।

पियाजियो ई-रिक्शा की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है रेंज की बात करें तो यह एक बार बैटरी बदलने के बाद 68 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

पियाजियो एप ई-सिटी में स्वैपेबल बैटरी होने के कारण बैटरी चार्जिंग करने का कोई झंझट नहीं है। इसकी बैटरी डाउन होने की स्थिति में आप कंपनी के सन मोबिलिटी ऐप पर बैटरी स्वॅपिंग स्टेशनों की जानकारी आसानी पा सकते हैं। और बैटरी खत्म होने से पहले बैटरी स्वॅपिंग स्टेशन पर चार्ज की हुई बैटरी पा सकते हैं।

पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो में कंपनी  3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है, इसके अलावा मेंटिनेस कॉस्ट की कोई चिंता नहीं है आप ₹3000 अतिरिक्त शुल्क देकर 3 वर्ष के लिए फ्री सर्विस पा सकते हैं।

पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत

पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो (Piaggio Ape E-City Swappable) की एक्स-शोरूम कीमत भारत में 1.95 लाख रुपये से शुरू होती है।

4. Atul elite plus e-rickshaw

Atul elite plus e-rickshaw एक किफायती ई-रिक्शा है जो अपनी लंबी बैटरी लाइफ और शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है। अतुल एलीट प्लस एक इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से एक है।

Atul elite plus e-rickshaw

अतुल इलाइट प्लस इलेक्ट्रिक ऑटो उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो एक किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक रिक्शा खरीदना चाहते हैं। यह रिक्शा शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में यात्रियों और सामान को परिवहन करने के लिए उपयुक्त है।

अतुल इलाइट प्लस इलेक्ट्रिक ऑटो 4 यात्रियों को आराम से बैठने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। अतुल इलाइट प्लस में 1000 वॉट की पावर मोटर दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 22 किमी प्रति घंटा है और यह लिथियम आयन बैटरी की मदद से 60-70 किमी की रेंज प्रदान करती है। 

अतुल इलाइट प्लस में चार पैसेंजर और 400 किलोग्राम तक सामान ले जाने की क्षमता है। यह रिक्शा अपने आकार और भार क्षमता के कारण शहरों में भी आसानी से चल सकता है।

अतुल इलाइट प्लस की कीमत

अतुल इलाइट प्लस की कीमत 1.12 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत अन्य इलेक्ट्रिक रिक्शों की तुलना में काफी कम है। इस कारण से, अतुल इलाइट प्लस इलेक्ट्रिक ऑटो भारत में सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक रिक्शा में से एक है।

5. Mahindra e alfa super e-rickshaw

महिंद्रा ई अल्फा सुपर ई-रिक्शा मार्केट में बेस्ट ई रिक्शा में से एक है इस ई रिक्शा को फौलादी मेटल बॉडी मजबूत चेचिस और मॉडर्न लोक में बनाया गया है। इस ई रिक्शा में ड्राइवर सहित चार लोग आराम से सवारी कर सकते हैं। महिंद्रा ई अल्फा सुपर 6 आकर्षक कलर में पेश किया गया है।

Mahindra e alfa super e-rickshaw

 इसमें बीएलडीसी मोटर लगाया गया है जो 1.64 किलो वाट का पिक पावर जेनरेट कर सकता है बता दे कि इसमें 140Ah की लेड एसिड बैटरी दी गई है यह एक बार चार्ज करने पर 96 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।

फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा ई अल्फा सुपर ई-रिक्शा में कुछ खास एडवांस्ड फीचर देखने को नहीं मिलते हैं।

महिंद्रा ई अल्फा सुपर ई-रिक्शा लेने पर आपको रिक्शा और चार्जर पर 12 महीने की वारंटी और बैटरी पर 18 महीने की वारंटी दी जा रही है। साथी किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर कंपनी 10 लख रुपए तक का दुर्घटना बीमा देने का दावा करती है।

महिंद्रा ई अल्फा सुपर की कीमत:

महिंद्रा ई अल्फा सुपर की एक्स-शोरूम कीमत 1.61 लाख रुपये है।

6. City life e rickshaw

City life e rickshaw एक भारतीय EV स्टार्टअप कंपनी है सिटी लाइफ ई रिक्शा की सीटिंग क्षमता 1 ड्राइवर और 4 से 6 यात्रियों की है। इसकी लोड क्षमता लगभग 400 किलोग्राम है। इसमें 100Ah से 135Ah लेड एसिड बैटरी का उपयोग किया  गया है।

City life e rickshaw

सिटी लाइफ ई रिक्शा में एक 850W इलेक्ट्रिक मोटर है, जो अधिकतम पावर और अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। City Life Butterfly XV850 3 व्हीलर ऑटो की टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। 

 इसमें 4 बैटरी और 5 बैटरी दो रिक्शा मॉडल उपलब्ध है, चार बैटरी वाला सिटी लाइफ ई रिक्शा 120 किलोमीटर की रेंज देती है वहीं पांच बैटरी वाला सिटी लाइफ ई रिक्शा 160 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

यह ई-रिक्शा एक अच्छा विकल्प है जो लोग एक विश्वसनीय, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधन की तलाश में हैं।

City Life E Rickshaw की कीमत 

4 बैटरी वाला सिटी लाइफ ई रिक्शा की कीमत 180000 रुपए है और 5 बैटरी वाले ई रिक्शा की कीमत 195000 रुपए है।

7. Bahubali Plus e rickshaw

Bahubali e rickshaw में 48 वोल्ट 1000 वाट की ब्रशलेस मोटर है, जो 1480W पिक पावर जेनरेट कर सकता है। इसमें 12VAh की  चार लीड एसिड बैटरी है, जिसकी रेटिंग 120Ah/130Ah/140Ah है।  इन बैट्रींयों को एकऑटोमैटिक चार्जर की मदद से 7 से 10 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर Bahubali e rickshaw की रेंज 70 से 100 किलोमीटर है।

Bahubali  e rickshaw

 बाहुबली ई रिक्शा की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसमें ड्राइवर सहित 6 यात्रियों की बैठने की जगह है। इस रिक्शा की लोडिंग कैपेसिटी 400 किलो की है।

 बाहुबली इलेक्ट्रिक ऑटो में सेंट्रल लॉकिंग सेंसर लॉक, हैंडल लॉक, FM स्टीरियो और केबिन LED लगे हैं। ड्राइवर और यात्रियों के अतिरिक्त आराम के लिए कुशन सीटें दी गई है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले CR स्टील चेसिस का उपयोग किया गया है जो बाहुबली ई रिक्शा को मजबूत और टिकाऊ बनाता है।

इसमें सेंट्रल लॉकिंग सेंसर लॉक है जो सभी दरवाजों को एक साथ लॉक और अनलॉक कर सकता है, साथ ही एक सेंसर लॉक जो वाहन को ऑटोमेटिक लॉक कर देता है जब आप दूर जाते हैं। इसमें एक हैंडल लॉक भी है जो आपके वाहन को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। वाहनों में FM स्टीरियो और केबिन LED भी हैं, जो आपके सफर को अधिक आनंददायक बनाते हैं। 

बाहुबली ई रिक्शा की कीमत

बाहुबली ई रिक्शा की बैटरी, कंट्रोलर और चार्जर में 1 साल की वारंटी दी जाती है। बाहुबली ई रिक्शा की कीमत  लगभग 1,80,000 रुपए के आसपास है।

8. Yatri e richshaw

Yatri e richshaw, ycevehicles की तरफ से आने वाला एक मजबूत और शानदार इलेक्ट्रिक ऑटो है। यात्री ई रिक्शा तीन अलग-अलग मॉडल के साथ आते हैं। यात्री ई रिक्शा में आप अपने अनुसार लेड एसिड बैटरी या लिथियम और बैटरी लगवा सकते हैं।

Yatri e richshaw

यात्री ई रिक्शा में 1505 वाट की BLDC मोटर है, जो इसे तेज और कुशल बनाती है। 

यात्री ई रिक्शा में यदि लिथियम आयन बैटरी लगाना चाहते हैं तो 4 या फिर 5 बैटरी लगा सकते हैं 4 बैटरी  वाले यात्री ई रिक्शा की रेंज 120 किलोमीटर और 5 बैटरी वाले यात्री ई रिक्शा की रेंज 140-150 किलोमीटर मिल जाती है। जो एक बार चार्ज करने पर शहर के भीतर यात्रा करने के लिए पर्याप्त है। यात्री ई रिक्शा को पूरी तरह से चार्ज होने में 5-7 घंटे लगते हैं।

यात्री इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा विकल्प है जो लोग एक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधन की तलाश में हैं। यह शहर के भीतर यात्रा करने के लिए आदर्श है और इसे आसानी से पार्क किया जा सकता है।

यात्री ई रिक्शा की कीमत 

यात्री ई रिक्शा की ऑन रोड प्राइस 1.70 लाख रुपए है।

9. Dabang e rickshaw (Dabang Pro 1000 SS)

गायत्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Gayatri Electric Vehicles) एक भारतीय ईवी स्टार्टअप कंपनी है। GEV  तरफ से आने वाली दबंग प्रो 1000 एसएस कंपनी का बेस्ट इलेक्ट्रिक रिक्शा है। दबंग प्रो 1000 एसएस ई रिक्शा में ड्राइवर सहित 4-6 लोग आराम से बैठ सकते हैं। 

Dabang e rickshaw

इसकी लोड क्षमता 600 किलो है। यह मोटर चालित है और इसकी वोल्टेज 48-60 V है।  इसमें 110-135 AH  की लीड एसिड बैटरी दी गई है, इसकी बैटरी को 8-9 घंटे में चार्ज किया जा सकता है और यह एक बार चार्ज करने पर 90-100 किलोमीटर चल सकती है। 

यह Dabang e rickshaw एक मजबूत चेसिस और SS फ्रेम के साथ बढ़िया डिज़ाइन के साथ आता है जिसमें आरामदायक बैठने की जगह है। यह ई रिक्शा एक किफायती ई रिक्शा है और कम समय में अच्छा रिटर्न देता है। 

दबंग ई रिक्शा की कीमत

यदि आप दबंग ई रिक्शा लेना चाहते हैं तो इसकी कीमत 1.7 लाख से 1.8 लाख देखने को मिल जाती है।

10. Eashwa e rickshaw

eAshwa Automotive (e-Ashwa Automotive Private Limited) ई रिक्शा, ई ऑटो और ई लोडर बनाने वाली देश के अग्रणी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है।

Eashwa e rickshaw

E-Ashwa e rickshaw में एक 1000 वाट की ब्रशलेस मोटर के साथ  एक उच्च गुणवत्ता वाली लिथियम आयन बैटरी दी गई है, इन बैट्रींयों को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज करने पर E-Ashwa e rickshaw की रेंज 70 से 100 किलोमीटर है।

 E-Ashwa ई रिक्शा की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसमें ड्राइवर सहित 4-6 यात्रियों की बैठने की जगह है। 

 ई-अश्व ई रिक्शा में एफएम रेडियो, डुअल स्पीकर के साथ एमपी3 सिस्टम, फ्रंट स्क्रीन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, पीयू पेंट, हल्के वजन की छत (LLDPE+HDPE), पैसेंजर हैंडल, फुट प्लेट और टूल किट, कुशन वाली आरामदायक सीटें, इंडिकेटर प्रोटेक्शन जाली और मोटराइज्ड वाइपर जैसे प्रमुख विशेषताओं शामिल हैं।

ई-अश्व ई रिक्शा की कीमत

e Ashwa e rickshaw की कीमत लगभग 150000 रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है ।

11. Udaan e-rickshaw (Pro)

यह रिक्शा चलाने में आसान है, यह टिकाऊ है और इसमें बहुत सारा सामान ले जा सकता है। यह एक अच्छा विकल्प है जो लोग एक विश्वसनीय और किफायती परिवहन साधन की तलाश में हैं।

Udaan e-rickshaw

Udaan e-rickshaw में  ड्राइवर सहित 6 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें 60V की 5 बैटरी दी गई और जो इसे अधिक रेंज और बेहतर माइलेज प्रदान करता है। बैटरी को 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। मोटर की शक्ति 1200 W है और यह एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर से अधिक चल सकती है। Udaan electric rickshaw को ICAT द्वारा प्रमाणित किया गया है। 

उड़ान प्रो एसएस ई रिक्शा में डबल चेसिस सिस्टम है जो इसे अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इसमें स्मार्ट कनेक्ट टेक्नोलॉजी है जिससे आप रिक्शा को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

पीछे के शॉकर इसे अधिक आरामदायक सवारी प्रदान करते हैं। इसमें ड्राइवर स्टोरेज, डीआरएल लाइट्स, आयरन स्टेपनी कवर और सीट होल्ड असिस्ट जैसी सुविधाएं हैं। इसमें 3 कोट पेंट है जो इसे अधिक चमकदार और टिकाऊ बनाता है। इसमें फ्रंट पॉकेट हैं जहां आप अपना सामान रख सकते हैं।

उड़ान ई रिक्शा की कीमत

Udaan e rickshaw (Pro) की कीमत 1.42 लाख रुपये से शुरू होती है।

Share This Post

Leave a Comment