Best Electric Car in India 2023 in Hindi। ये हैं भारत में बिकने वाले टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार  

Best Electric Car in India 2022 in hindi, Top electric cars, TATA Nexon ev, TATA Tigor ev, MG ZS EV, Mahindra eVerito, BYD E6, Audi e-Tron, Hyundai Kona, Jaguar I-Pace, Mercedes-benz EQC, Porsche Taycan

यदि आप पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा पाना चाहते हैं और सबसे सस्ती और अच्छी इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जान लेना आवश्यक है कि भारत में बिकने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार (Best Electric Car in India 2023 in hindi) कौन सी है। 

बता दें कि, भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही चार्जिंग सॉल्यूशन का विकास भी तेजी से हो रहा है। जैसे जैसे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होता जाएगा, वैसे वैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड और बढ़ती जाएगी। वर्तमान में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियां जैसे-जैसे पुरानी होती जाएंगी तो निश्चित रूप लोग पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही रुख करेंगे। 

टाटा नेक्सॉन ईवी (TATA Nexon EV) और टिगोर ईवी (TATA Tigor EV)

TATA nexon ev and tigor ev

भारत में टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में दबदबा कायम है। टाटा की इलेक्ट्रिक कारें वर्तमान में भारत में फोर व्हीलर सेगमेंट में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार के बिक्री में चार गुना से अधिक वृद्धि दर्ज किया है। फरवरी 2022 में, कंपनी अपने नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी के कुल 2,264 इलेक्ट्रिक कारों की सेल की है। टाटा मोटर्स का वर्तमान में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में 96.26 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हैं, जो किसी भी अन्य प्रतिद्वंद्वियों से कहीं ज्यादा है। 

टाटा मोटर्स के पिछले साल की तुलना में इस साल टाटा नेक्सॉन और टिगोर इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 421 प्रतिशत की ग्रोथ हुआ है। पिछले साल इसी महीने के दौरान कंपनी ने इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की 434 यूनिट्स सेल की थी।

टाटा नेक्सॉन ईवी भारत की सबसे सस्ती और ज्यादा बिकने वाली (Best e cars 2023) इलेक्ट्रिक कार है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में बताया है कि दो साल पहले लॉन्च होने के बाद से भारत में नेक्सॉन ईवी के 13,500 यूनिट्स बेचे जा चुके हैं। नेक्सॉन ईवी 30.2KWh बैटरी पैक से लैस है और सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार की बेस और टॉप मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस ₹14.29 लाख और ₹16.99 लाख है।

टाटा टिगोर ग्लोबल NCAP (New Car Assessment Program) से 4 स्टार रेटिंग के साथ भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार भी है। टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार की बेस और टॉप मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस ₹11.99 लाख और ₹13.14 लाख है। यह इलेक्ट्रिक कार 26KWh बैटरी पैक से लैस है और सिंगल चार्ज में 306 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।

एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV)

MG ZS EV

इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट में एमजी मोटर, टाटा मोटर्स का सबसे क्लोज कंपीटीटर है। एमजी जेडएस ईवी, भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार है। फरवरी 2022 में, एमजी मोटर ने एमजी जेडएस ईवी के 38 यूनिट ईवीस सेल किए हैं। हालांकि, पिछले साल फरवरी की तुलना में एमजी जेडएस ईवी की सेल्स घटी है, कंपनी ने पिछले साल करीब 90 इकाइयां बेची थी। 

एमजी मोटर ने हाल ही में एमजी जेडएस ईवी का नया संस्करण लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक कार की बेस और टॉप मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस ₹21.99 लाख और ₹25.88 लाख है। यह इलेक्ट्रिक कार 50.3KWh बैटरी पैक से लैस है और सिंगल चार्ज में 461 किलोमीटर की रेंज देता है। यह रेंज पिछली संस्करण के मॉडल की तुलना में 40 से अधिक है। 

महिंद्रा ई वेरिटो (Mahindra eVerito)

Mahindra eVerito

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी है। इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा और एमजी मोटर्स के बाद तीसरे पायदान पर है, कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक कार ई वेरिटो (Mahindra eVerito) की फरवरी 2022 में 12 यूनिट्स सेल हो चुकी है

कंपनी इस साल तीन नए इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 2020 ऑटो एक्सपो में, कंपनी ने कुछ अन्य इलेक्ट्रिक कारों को शोकेस किया था, जिसमें eKUV100 भी शामिल है, जो अब तक बाजार में नहीं आ  सकी है। वर्तमान में, 12 यूनिट्स के साथ भारत में बिकने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों (Best Electric Car in India 2022) की सूची में इसका इलेक्ट्रिक सेडान ई वेरिटो चौथे स्थान पर है। 

इस इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल ई वेरिटो D2 की एक्स शोरूम प्राइस ₹9.12 लाख और टॉप मॉडल ई वेरिटो D6 का एक्स शोरूम प्राइस ₹9.12 लाख है। महिंद्रा ई वेरिटो 288Ah लिथियम आयन बैटरी से लैस है टॉप स्पीड 86kmph और रेंज 181 किलोमीटर है। 

BYD E6 

BYD e6

BYD E6 इलेक्ट्रिक MPV पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अभी तक उपलब्ध नहीं है। चीनी कारमेकर कंपनी बी 2 बी सेगमेंट में तीन-पंक्ति इलेक्ट्रिक वाहन बेचता है और देश में केवल फ्लीट ऑपरेटरों को लक्षित करता है। कंपनी ने पिछले महीने फरवरी 2022 में E6 MPV के 10 इकाइयां बेची हैं। 

BYD E6 71.7KWh ब्लेड बैटरी से लैस है जिसे एक ही चार्ज पर 500 से अधिक रेंज  के लिए रेट किया गया है। यह डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध है, बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 1.5 घंटे लगती है। BYD E6 की एक्स शोरूम प्राइस ₹29.15 लाख भारत में रखी गई है

ऑडी ई-ट्रॉन (Audi e-Tron)

Audi eTron

जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ऑडी ई-ट्रॉन (Audi e-tron) लॉन्च किया है, फरवरी 2022 में कंपनी के ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक कार की कुल 7 यूनिट्स कारें सेल हो चुकी हैं। ऑडी ई-ट्रॉन ईवी के दो मॉडल ई-ट्रॉन 50 और ई-ट्रॉन 55 उपलब्ध है। इन दोनों मॉडल में क्रमशः 71KWh और 95KWh बैटरी पैक दिया हुआ है,जिसकी मदद से 359 से 484 किलोमीटर की रेंज प्राप्त करने में सक्षम है। 

ऑडी ई-ट्रॉन ईवी के दोनों मॉडल ई-ट्रॉन 50 और ई-ट्रॉन 55 की भारत में एक्स शोरूम प्राइस क्रमशः ₹1.01 करोड़ और ₹1.17 करोड़ रखी गई है।

हुंडई कोना ईवी (Hyundai Kona EV)

Hyundai kona ev

भारत में बिकने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों (Best Electric Car in India 2023 in hindi) की सूची में अगली पायदान पर है, हुंडई की हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार,फरवरी 2022 में कंपनी ने कोना इलेक्ट्रिक कार की केवल 7 ही यूनिट बेची है, लेकिन इससे कंपनी को कम नहीं आंका जा सकता। हुंडई ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में टॉप कंपनियों में से एक है।

हुंडई कोना कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है और इसके 2 वेरिएंट उपलब्ध है, शॉर्ट रेंज वेरिएंट 39.2KWh बैटरी पैक दिया गया है जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट 64KWh पावरफुल बैटरी पैक से लैस है। वही रेंज की बात करें तो कोना इलेक्ट्रिक कार के दोनों वेरिएंट क्रमशः 300 व 470 किलोमीटर है। 

हुंडई कोना ईवी के दोनों वेरिएंट का भारत में एक्स शोरूम प्राइस ₹23.77 से ₹24.96 लाख के बीच रखी गई है।

जगुआर आई-पैस (Jaguar I-Pace)

Jaguar i-pace

जगुआर लैंड रोवर, 2008 से टाटा मोटर्स का हिस्सा है, यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव निर्माता है जो दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध प्रीमियम कारों का डिजाइन, निर्माण और बिक्री करता है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कार जगुआर आई-पैस को भारत में मार्च 2021 में लांच किया था। कंपनी ने जगुआर आई-पैस को भारत में  फरवरी 2021 से अब तक कुल 7 यूनिट्स ही सेल कर पाई है। 

जगुआर आई-पैस ईवी में तीन वेरिएंट I-Pace S, I-Pace SE और I-Pace HSE शामिल है। यह 90KWh  बैटरी पैक की मदद से 470 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इस कार की भारत में एक्स शोरूम प्राइस ₹1.06 से  ₹1.12 करोड़ रखी गई है।

मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी (Mercedes-benz EQC)

Mercedes EQC

मर्सिडीज ईक्यूसी, जर्मन ऑटोमेकर कंपनी mercedes-benz का भारत में पहला इलेक्ट्रिक SUV है जिसे अक्टूबर 2020 में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा गया था। फरवरी 2022 में मर्सिडीज इक्यूसी का 4 यूनिट सेल हो चुका है, इसका सीधा मुकाबला जगुआर आई-पैस और ऑडी e-tron जैसी इलेक्ट्रिक कारों से है। 

मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है इसका बेस मॉडल 400 4matic और टॉप मॉडल Mercedes-benz 400 4matic है,दोनों मॉडल की भारत में एक्स शोरूम प्राइस ₹99.50 लाख से शुरू होती है।

पोर्श टायकेन (Porsche Taycan)

Porsche taycan ev

पोर्श सबसे बड़ा और सबसे पारंपरिक स्पोर्ट्स कार निर्माता और दुनिया में सबसे अधिक लाभदायक ऑटोमोटिव निर्माता है। पोर्श ने अपना पहला इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में पोर्श टायकेन के रूप में नवंबर 2021 को पेश किया था। कंपनी की यह सेडान कार फरवरी 2022 में 4 यूनिट बेचे जा चुके हैं। 

पोर्श टायकेन के अलग-अलग वेरिएंट 79.2KWh और 93.4KWh बैटरी पैक से लैस है तथा सभी वेरिएंट 400 किलोमीटर रेंज का दावा करती है। पोर्श टायकेन के अलग-अलग वेरिएंट की भारत में कीमत ₹1.50 से  ₹2.10 करोड़ के बीच है। 

निष्कर्ष (Conclusion) 

पेट्रोल और डीजल से चलने वाली वाहनों का विकल्प खोजना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल ऊर्जा के सीमित संसाधन होने के साथ ही पेट्रोल डीजल वाहनों से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारक है। पर्यावरण प्रदूषण और ऊर्जा के सीमित संसाधन को ध्यान में रखते हुए आज रिन्यूएबल एनर्जी/ग्रीन एनर्जी से चलने वाले वाहनों को अपनाना बहुत जरूरी है। रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले वाहनों से पर्यावरण प्रदूषण  नहीं होता है और यह अपेक्षाकृत सस्ते भी होते हैं।

 वर्तमान में, भारत में बिकने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार (Best Electric Car in India 2023) की लिस्ट में टाटा की इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी पहले नंबर पर है। लेकिन, आने वाले समय में जैसे जैसे ईवी के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी बढ़ेगी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा। वैसे-वैसे कई नई नई इलेक्ट्रिक कारें लेटेस्ट फीचर्स के साथ बाजार में देखने को मिलेंगी। 

यह भी पढ़ें

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata TiagoEV की बुकिंग शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

Q. – सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

Ans. – देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी है जिसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है। फ़िलहाल भारतीय ईवी मार्किट में इस कीमत में कोई इलेक्ट्रिक कार मौजूद नहीं है।

Q. – टाटा की इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

Ans. – टाटा मोटर्स की दो इलेक्ट्रिक कारें टाटा नेक्सॉन ईवी और टाटा टिगोर ईवी बहुत लोकप्रिय हैं। इसके अलावा टाटा की टाटा टियागो ईवी, टाटा एक्सप्रेस टी (Tata xpres-t) भी बाजार में धूम बचा रही है। टाटा की अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, कर्व (Concept Curvv) और अविन्या (Concept Avinya) 2025 तक लांच करने की योजना है।

Q. – क्या इलेक्ट्रिक कार में इंजन होता है?

Ans. – इलेक्ट्रिक कारों (EV)में आईसी इंजन (Internal Combustion Engine) नहीं होती, इनमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होती है और इस मोटर को एक बैटरी के द्वारा पावर दिया जाता है जिससे वहां घूमने लगती है और कार आगे बढ़ने लगती है। 

Q. – क्या इलेक्ट्रिक कार को घर पर चार्ज कर सकते है?

Ans. – इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग के लिए कई अलग अलग तरह के ईवी चार्जर बाजार में उपलब्ध है, इलेक्ट्रिक कार की उपयुक्तता के अनुसार घर पर ईवी चार्जर इंस्टॉल करा सकते हैं और अपने इलेक्ट्रिक कार को घर पर ही चार्ज कर सकते हैं।

Share This Post

Leave a Comment